पाक द्वारा उप उच्चायुक्त को सम्मन भेजने पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 06:21 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लंघन को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त को सम्मन भेजने पर भारत ने दक्षिण एशिय़ा के डी.जी. को प्रतिक्रिया भेजते कहा कि नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में 2 भारतीय नागरिकों की मौत और 3 अन्य घायल होने के बाद भारतीय सैनिको ने जवाबी फायरिंग की ।

भारत ने स्पष्ट किया कि पाक द्वारा बार-बार नियंत्रण रेखा पर नागरिक क्षेत्रों में युद्ध विराम का उल्लंघन और आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया जाता रहा है। एक जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक वर्ष में ही पाक द्वारा 223 बार युद्द विराम का उल्लघन और 50 बार घुसपैठ की चुकी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News