मुंबई मेट्रो परियोजना के दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे भारत, जापान

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 09:34 PM (IST)

टोक्यो: भारत और जापान ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 परियोजना, चेन्नई में समुद्री जल विलवणीकरण संयंत्र के निर्माण और पूर्वोत्तर संपर्क परियोजनाओं के लिए ऋण समझौते जैसी परियोजनाओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके जापानी समकक्ष तारो कोनो के बीच कूटनीतिक बैठक से इतर गुरुवार को  इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

सुषमा स्वराज 27 मार्च से जापान की यात्रा पर है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के बीच कूटनीतिक बैठक से इतर दोनों पक्षों ने संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए और समझौते से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। प्रवक्ता के मुताबिक अन्य परियोजनाओं में चेन्नई मेट्रोपोलीटिन एरिया इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट इको सिस्टम मैनेजमेंट भी शामिल है जिनके दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News