''ईरान में कुछ नहीं बचा, जब चाहूंगा जंग खत्म कर दूंगा...'', राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 08:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग जल्द ही खत्म हो सकती है, क्योंकि वहां टारगेट करने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। ट्रंप ने कहा कि ईरानी मिलिट्री बेस और ज़रूरी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले पहले ही किए जा चुके हैं।

'जब चाहूंगा जंग खत्म कर दूंगा'

मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्सियोस' के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने इशारा किया कि जंग का खत्म होना अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा, "वहां (ईरान) टारगेट करने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। बस थोड़ा सा बचा है। जब चाहूंगा, यह जंग खत्म हो जाएगी"। हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि US जंग रोकने के लिए क्या स्ट्रैटेजी अपनाएगा या कोई फॉर्मल सीजफायर प्रोसेस शुरू किया जाएगा या नहीं।

अधिकारियों की अलग-अलग राय

प्रेसिडेंट ट्रंप के बयान के उलट, US और इजरायल के टॉप अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जंग खत्म करने का कोई प्लान नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमलों की तैयारी अभी कम से कम अगले दो हफ्तों के लिए की जा रही है। इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने भी साफ कर दिया है कि यह कैंपेन बिना किसी टाइम लिमिट के तब तक जारी रहेगा जब तक कोई बड़ी जीत नहीं मिल जाती।

जान-माल का भारी नुकसान

गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई मिलिट्री और एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाया है, वहीं ईरान भी जवाब में लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में भी कई हमले किए, जिसमें दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन धमाकों में चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल विमानों को भी निशाना बनाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News