फ्रांस में EU-मर्कोसुर डील पर भड़के किसान, संसद तक सैंकड़ों ट्रैक्टरों से लगा दिया जाम (Video)
punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 04:57 PM (IST)
Paris: फ्रांस में किसानों ने अपनी कम आय और दक्षिण अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ (EU) के व्यापार समझौते के विरोध में मंगलवार को 350 ट्रैक्टर के साथ संसद तक मार्च किया। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौते से उनकी आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। पुलिस सुरक्षा के बीच, ट्रैक्टरों ने व्यस्त समय के दौरान चैंप्स-एलिसी और पेरिस की अन्य सड़कों से गुजरते हुए यातायात को अवरूद्ध कर दिया और फिर वे सीन नदी को पार करके नेशनल असेंबली तक पहुंचे। फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में किसानों का आक्रोश कई चुनौतियों के चलते बढ़ गया है।
CRISE AGRICOLE : "On ne bougera pas tant qu’on n’aura pas été reçus et entendus".
— Infos Françaises (@InfosFrancaises) January 13, 2026
350 tracteurs de la FNSEA et des JA sont entrés dans Paris ce matin pour une manifestation devant l'Assemblée nationale, protestant notamment contre l'accord Mercosur.pic.twitter.com/8L1MBw2nld
मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे किसान संघों ने कहा कि वे फ्रांस की खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए ठोस और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फ्रांस सरकार की प्रवक्ता मौड ब्रेगॉन ने मंगलवार को टीएफ1 टेलीविजन पर कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए जल्द ही नयी घोषणाएं करेगी। राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और उनकी सरकार यूरोपीय संघ-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विरोध में हैं, लेकिन उम्मीद है कि शनिवार को पैराग्वे में इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, क्योंकि इसे ज्यादातर अन्य ईयू देशों का समर्थन प्राप्त है।
🔴 ALERTE INFO | Près de 350 tracteurs commencent à arriver sur le périphérique à Paris avant de se rassembler devant l'Assemblée Nationale pour protester contre le Mercosur. 🚜👨🌾pic.twitter.com/tG3ebIhxjg
— SIRÈNES (@SirenesFR) January 13, 2026
मर्कोसुर दक्षिण अमेरिकी देशों का क्षेत्रीय व्यापार संगठन है। यूरोपीय देशों के किसान मर्कोसुर देशों - ब्राजील, अर्जेंटीना, बोलीविया, पैराग्वे और उरुग्वे के साथ व्यापार समझौते का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बाजार सस्ते आयातित माल से भर जाएगा।
