पुर्तगाल में भीषण आग, हजारों लोग हुए बेघर

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 12:50 PM (IST)

लिस्बनः पुर्तगाल में मौजूदा समय में 12 जगहों पर भीषण आग लग गई। इसमें से 6  स्थानों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है और आग बुझाना कठिन हो गया है। .समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इसमें से तोमार व फेरेरा डो जेजेरे के दो कस्बों में लगी आग चिंता की बड़ी वजह है। इस आग को बुझाने के लिए 580 अग्निशमन कर्मी, 180 की संख्या में वाहन व आठ विमान जुटे हुए हैं। आग के चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं। देश

भर में शनिवार को रिकॉर्ड 286 आग की घटनाएं एक दिन में सामने आईं और 6,550 से ज्यादा अग्निशमन कर्मियों को रवाना किया गया।  पुर्तगाली अधिकारियों ने शनिवार को यूरोपीय संघ से सहायता की मांग की। स्पेन पहले से ही आग बुझाने में मदद कर रहा है। पुर्तगाली नागरिक सुरक्षा बलों को सहायता देने के लिए स्पेन की दो सैन्य आपात इकाइयां भेजी गई हैं। मौसम के अनुमान में रविवार को शुष्क, गर्म व हवा चलने की बात कही गई है, जो आग को बढ़ा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News