यमन में हौती विद्रोहियों ने दागे गोले, 9 की मौत, 10 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 04:35 AM (IST)

अदेनः यमन में हौती विद्रोहियों ने लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह के रिहायसी इलाके में शुक्रवार को गोले दागे जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘हौती विद्रोहियों ने तुहयाता जिले में रिहायसी क्षेत्रों में अंधाधुंध गोले दागे, जिसके कारण नौ नागरिक मारे गए।'' अधिकारी ने बताया कि हौती विद्रोहियों की गोलीबारी में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए होदेइदाह के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News