भीषण हादसा: नदी में डूबी ओवरलोडेड नाव, 31 की मौत, कई लापता

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 01:18 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है जहां एक नदी में पेड़ की डाल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने बताया कि यह हादसा नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में हुआ। पुणे से पुसद जा रही एक डबल डेकर ट्रैवल्स बस में अचानक जलने की गंध आने लगी। यह ओवरलोडेड नाव थी जिसमें लगभग 90 लोग सवार थे। तेज बहाव में नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई जिससे वह गहरे पानी में डूब गई।

बचाव कार्य: इसाह ने जानकारी दी कि अब तक 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालाँकि लापता लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें: Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौ/त, पसरा मातम

क्यों होते हैं ऐसे हादसे?

नाइजीरिया में बारिश के मौसम के दौरान दूरदराज के इलाकों में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। इसके पीछे कई मुख्य कारण हैं:

ओवरलोडिंग: ज़्यादातर नावें क्षमता से अधिक लोगों को लेकर चलती हैं।

खराब रखरखाव: नौकाओं का सही रखरखाव नहीं किया जाता जिससे वे कमजोर हो जाती हैं।

सुरक्षा उपायों की कमी: इन नावों में अक्सर लाइफ जैकेट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं होते हैं जिससे दुर्घटना होने पर जान-माल का नुकसान अधिक होता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी सोकोतो राज्य में एक नाव पलटने से 25 लोग लापता हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News