चीन में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: अब तक 17 लोगों की मौत, 33 लापता

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 07:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: चीन में पिछले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य लापता हो गए हैं। आधिकारिक मीडिया ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत में पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के बाद व्यापक खोज एवं बचाव प्रयासों, बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि गांसू प्रांत में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है तथा 33 अन्य लापता हैं। 

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक अन्य घटना में बुधवार को चीन के दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोउ में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जिले के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, गुआंगझोउ के बैयुन जिले के दयुआन गांव में भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 लोग फंस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News