नाइजीरिया पहुंचे हामिद अंसारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 12:42 AM (IST)

आबुजा: उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी दो देशों के अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले पड़ाव पर आज नाइजीरिया पहुंच गए। इसके बाद वह माली जाएंगे। आबुजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नाइजीरिया के अंसारी के समकक्ष येमी आेसिनबाजो ने उनकी अगवानी की। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी, वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद भुवनेश्वर कलीटा, दिलीप कुमार टिर्की और मोहम्मद सलीम तथा कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।  

अंसारी ने कहा कि उनकी यह यात्रा अफ्रीका के सभी क्षेत्रों पर सरकार के ‘अत्यंत केंद्रित रूख’ का हिस्सा है। आबुजा में वह नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी और आेसिनबाजो के साथ बातचीत करेंगे तथा नाइजीरियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की आेर से आयोजित एक व्यापारिक बैठक को संबोधित करेंगे। वह नेशनल डिफेंस कॉलेज ऑफ नाइजीरिया मेंे भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नाइजीरिया के एक और शहर लागोस जाएंगे जहां वह गवर्नर आकिनवुनमी आम्बोदे से मुलाकात करेंगे। अंसारी 29 सितम्बर को माली जाएंगे। वह एक अक्तूबर को स्वदेश लौट आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News