मलेशियाई मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पहले सिख बने गोबिंद सिंह देव

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 03:04 PM (IST)

कुआलालंपुरः मलेशिया में भारतीय मूल के राजनेता गोबिंद सिंह देव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। देश के इतिहास में मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले वह अल्पसंख्यक समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। गोबिंद सिंह देव (45) को संचार एवं मल्टीमीडिया मंत्री नियुक्त किया गया है।

देव पाकतन हरपन गठबंधन के मंत्रिमंडल में शामिल दो भारतवंशियों में से एक हैं। उनके अलावा डेमोक्रेटिक ऐक्शन पार्टी के भारतीय - मूल के सांसद एम कुलासेगरन को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। देव मलेशियाई संसद में पुचोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जिसके बाद कल नेशनल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण की।  देश के पंजाबी समुदाय ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News