Dhurandhar Release In Japan: ब्लॉकबस्टर ''धुरंधर'' अब जापान में धमाका करने को तैयार, 10 जुलाई को थिएटर में होगी रिलीज
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:59 PM (IST)
मुंबई: अपने शानदार और रिकॉर्ड तोड़ global box office सफर के बाद, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर (पार्ट वन),10 जुलाई 2026 को जापान में थिएटर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म के इंटरनेशनल सफर का एक और बड़ा पड़ाव माना जा रहा है। जापान में रिलीज से पहले, फिल्म ने दुनिया भर के कई बड़े माकेर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और भारतीय सिनेमा के लिए नए रास्ते खोले हैं। 05 दिसंबर 2005 को ग्लोबली रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन एंटरटेनर ने दुनियाभर में 1328 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। धुरंधर-1 ने इंटरनेशनल माकेर्ट में भी बड़ा मुकाम हासिल किया।
यह नॉर्थ अमेरिका में अब तक की नंबर 1 हिंदी फिल्म बनी, वहीं कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही, और यूके में भी टॉप परफॉर्म करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हुई। अपने बड़े पैमाने, दमदार कहानी और अलग जॉनर अपील के साथ,‘धुरंधर' जापान के दर्शकों से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और गहराई से बुनी कहानी देखने को मिलती है, जो इसे एक इमर्सिव और सभी के लिए एंगेजिंग सिनेमाई अनुभव बनाती है। हाल के समय की सबसे चर्चित हिंदी फिल्मों में से एक ‘धुरंधर' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉडर् भी तोड़े हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आते हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई है। वहीं ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने इसे प्रोड्यूस किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित‘धुरंधर'अब 10 जुलाई 2026 को जापान के सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
