VIRAL हुअा लड़की का अपने ब्वॉयफ्रेंड काे लिखा खत, वजह पढ़ हाे जाएंगे हैरान!(Pics)
punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्लीः रिश्तों में अाई कड़वाहट काे काैन दूर नहीं करना चाहता और हर काेई इसके लिए अलग तरीका अपनाता है। एेसा ही कुछ एक लड़की ने भी साेचा और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुए मतभेदाें काे सुलझाने के लिए उसे खत लिख डाला। लड़की काे उम्मीद थी कि उसका खत पढ़ने के बाद और सारी बात जानने के बाद उसका और उसके ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता ठीक हाे जाएगा। लेकिन खत पढ़ने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने जाे किया, वह साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया।
दरअसल, लड़की का अपने बॉयफ्रेंड (निक) से झगड़ा हो गया। कुछ दिन बाद लड़की ने माफी मांगते हुए निक को 4 पेज का एक लेटर भेजा लेकिन लेटर के जवाब में निक ने गर्लफ्रेंड की भावनाओं के साथ 'खिलवाड़' करते हुए उसके लेटर को एक टीचर की तरह चेक किया और उसमें कई गलतियां ढूंढकर वापस भेज दिया। निक ने लेटर में सारी गलतियों को रेड मार्क कर दिया। अंत में उसने गर्लफ्रेंड के लेटर को D ग्रेड देते हुए वापस भेज दिया। ट्विटर पर @NickLutz12 ने एक ट्वीट में पूरे लेटर की 4 फोटोज पोस्ट की हैं, जाे काफी वायरल हो रही है। इस ट्वीट को करीब 1 लाख से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि ट्वीट के बाद से एक दूसरी लड़की ने निक को ट्वीटर पर प्रपोज कर दिया।