विशाल शार्क ने शख्स को मार डाला, दो हिस्सों में कटा मिला शव...मिस्र से आया दिल दहलाने वाला वीडियो
punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 03:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: मिस्र के दक्षिण-पूर्वी शहर हूर्घाडा के लाल सागर रिसॉर्ट में एक शार्क मछली के हमले से एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। हूर्घाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने शार्क के हमले के परिणाम स्वरूप गुरुवार को एक रूसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। वाणिज्य दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हूर्घाडा में रूसी नागरिकों को सतर्क रहने और तैराकी तथा गोताखोरी के प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए चेतावनी जारी की है।
JUST IN - Egyptians have reportedly caught the shark that attacked and killed the Russian citizen pic.twitter.com/u3i0XbiL2k
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 8, 2023
सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में दिखाया गया है कि समुद्र में तैर रहे एक व्यक्ति को एक विशाल शार्क ने हमला करके दो टुकड़ों में कर दिया। होटल के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि होटल के लाइफगार्ड को रूसी व्यक्ति के शरीर का एक हिस्सा मिला। सूचना पाकर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और शार्क को खोजकर पिंजरे में बंद करने कामयाब रही। सूत्र ने बताया कि शार्क के हमले में दो अन्य पर्यटक भी घायल हो गए।
Shark attack at a beach in Egypt https://t.co/EJZcOjXfxl
— Leeroy Johnson (@LeeroyPress) June 8, 2023
मिस्र में लाल सागर के रिसॉट्र्स में शार्क के हमले अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं, लेकिन शार्क के हमले में दो पर्यटकों के मारे जाने के बाद मिस्र के अधिकारियों ने पिछले साल देश के लाल सागर तट के एक हिस्से को बंद कर दिया था। उल्लेखनीय है कि मिस्र के शहर हूर्घाडा का लाल सागर रिसॉर्ट विशेष रूप से, रूसी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थान हैं।