जॉर्जिया की संसद में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान सांसदों में चले जमकर लात-घूंसे, Video Viral

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 10:19 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। यूरोपीय देश जॉर्जिया की संसद से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक मामला सामने आया है। संसद के भीतर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधि मर्यादा भूल गए और आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों के सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले जिसके बाद संसद की कार्यवाही को तुरंत रोकना पड़ा। इस पूरी हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 26 जून को जॉर्जिया की संसद में उस समय हाथापाई हो गई जब सत्ताधारी 'जॉर्जियन ड्रीम' पार्टी और विपक्षी 'फॉर जॉर्जिया' पार्टी के सांसद स्प्रिंग सेशन की आखिरी बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए। इस बैठक में प्रधानमंत्री इराक्ली कोबाखिद्ज़े अपनी सालाना रिपोर्ट पेश कर रहे थे।

 

वहीं अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स द्वारा जारी फुटेज में कई सांसदों को एक-दूसरे से हाथापाई करते हुए देखा गया। खबरों के मुताबिक, गाली-गलौज और मारपीट कई मिनटों तक चली। लड़ाई जारी रहने के दौरान संसदीय सुरक्षाकर्मियों ने विपक्षी सांसदों को बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें: US-Iran Attack: पोत पर ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

वीडियो में आप साफ़ देख सकतें हैं कि लड़ाई शुरू में दो सांसदों 'जॉर्जियन ड्रीम' के इराक्ली खेलाद्ज़े और 'फॉर जॉर्जिया' के गीगा पारुलावा के बीच शुरू हुई। इसके बाद इसमें पुरुष और महिला, दोनों तरह के और भी सांसद शामिल हो गए। इस दौरान कोबाखिद्ज़े और उनके कैबिनेट सदस्य अपनी कुर्सियों पर बैठकर दूर से ही इस हाथापाई को देखते रहे। फिलहाल इस घटना के बाद संसद भवन में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस बुलाई गई और उन्हें मौके पर देखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News