Russia-Ukraine Crisis: यहां देखें- यूक्रेन में रूसी हमले का पूरा घटनाक्रम, जानें कब-कब क्या हुआ

Thursday, Feb 24, 2022 - 08:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन की सीमा पर महीनों के सैन्य जमावड़े के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर यूरोप और दुनिया के समक्ष बड़ा संकट खड़ा कर दिया। रूस ने आज सुबह यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेन की ओर से करीब 40 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने विश्व के अन्य देशों से सहयोग की अपील की है। नाटो ने भी रूस को सेना वापस करने की चेतावनी दी है। रूस की ओर से युद्ध की शुरुआत से लेकर गुरुवार शाम 4 बजे तक कब-कब क्या-क्या हुआ, याृहां जानें पल-पल की अपडेट...
 

  • 4:52 बजे सुबह: यूक्रेन में और अधिक साइबर हमले हुए. यूक्रेन विनाशकारी मेलवेयर के चपेट में आ गया।
  • सुबह सात बजकर 45 मिनट पर यूआईए उडान 182 यात्रियों के साथ दिल्ली में उतरा।
  • सुबह साढ़े आठ बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनबस पर हमले की घोषणा की और यूक्रेनी सेना को हथियार डालने को कहा।
  • सुबह नौ बजकर 05 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मनी चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने की।
  • सुबह नौ बजकर 16 मिनट पर पूर्व यूक्रेन के मारियुपोल में धमकों की आवाज सुनाई दी गयी, जिसके बाद साढ़े नौ बजे यूक्रेन ने कीव हवाई अड्डे को यात्रियों और कर्मचारियों को खाली करने के लिए कहा।
  • नौ बजकर 45 मिनट पर कीव के पास विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गयी।
  • दस बजे यूक्रेन ने रूस द्वारा हमला करार दिया और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।
  • दस बजकर 15 मिनट यूक्रेन ने पूरे हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया।
  • साढ़े दस बजे रूस का कहना था कि वह आम नागरिकों को निशाना नहीं बना रहा, बल्कि सामरिक सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।
  • पूर्वाह्न 11 बजे रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास घरेलू उड़ानों को दो मार्च तक के लिए बंद कर दिया।
  • सवा ग्यारह बजे रूस ने पूर्वी यूक्रेन में भारी गोलाबारी की।
  • साढ़े ग्यारह बजे बेलारूस की ओर से यूक्रेन के सैनिकों पर हमला किया गया। 
  • 11 बजकर 35 मिनट पर यूक्रेन ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • भारतीय समयानुसार पौने बारह बजे पोलैंड उसे नाटो के सुद्दढीकरण की उम्मीद जतायी है।
  • 11 बजकर 50 मिनट पर रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर नियंत्रण कर लिया है।
  • अपराह्न 12 बजकर 18 मिनट पर अलगाववादियों ने यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में श्चस्तिया और स्टैनित्सिया लुहांस्का पर कब्जा करने का दावा किया।
  • अपराह्न साढ़े बजे दिल्ली में एयर इंडिया का विमान उतरा। यह तब हुआ है जब यूक्रेन ने रूसी विमानों को मार गिराने का बयान जारी किया है। इसके बाद क्रीमिया के माध्यम से यूक्रेन ने रूसी शस्त्रागार में प्रवेश किया। यूक्रेन का दावा है कि रूसी गोलाबारी में आठ लोग मारे गए।
  • दोपहर दो बजे सुरक्षा फुटेज में रूसी सैन्य वाहनों को रूस से जुड़े क्रीमिया से यूक्रेन की सीमा पार करते हुए दिखाया दिया है।
  • सवा दो बजे कीव ने कहा कि जिस किसी के पास हथियार है, वह क्षेत्रीय रक्षा बल में शामिल हो सकता है।
  • अपराह्न ढाई बजे यूक्रेन में कस्बों के आसपास सायरन की आवाज सुनाई दी और लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे थे। टेरनोपिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्र भी दिखाई दे रहे थे। मारियुपोल मेयर ने कहा ठीक इसी समय हवाई अड्डे के पास गांव में तीन लोगों की मौत हो गयी।
  • अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने बताया कि हमले में 40 यूक्रेनी सैनिक मारे गये। 

rajesh kumar

Advertising