इस कारण फ्रांस के राष्ट्रपति की लोकप्रियता में आई गिरावट

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 12:04 PM (IST)

पेरिस: फ्रांस के नए राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन की लोकप्रियता इस माह 10 प्रतिशत गिर कर 54 प्रतिशत रह गई है। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है।  

मैक्रोन ने वैश्विक मंच पर मजबूत शुरूआत की और संसद में जबरदस्त बहुमत हासिल किया, लेकिन सत्ता में उनके शुरूआती 3 महीने समस्या रहित नहीं रहे। बजट में कटौती के कारण उपजे विवाद के मद्देनजर अति सम्मानित सैन्य प्रमुख के इस्तीफे के बाद मैक्रोन को विपक्ष और मीडिया की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।  

39 वर्षीय नेता ने फ्रांस के सुरक्षा कानूनों को मजबूत करने के लिए एक विवादित विधेयक का भी समर्थन किया है। इस विधेयक में एेसे कदम भी शामिल हैं जिन्हें कुछ अधिकार समूह कठोर बताते हैं। जर्नल डु दिमान्चे समाचार पत्र में प्रकार्शित इफॉप सर्वेक्षण के मुताबिक जून में 64 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट थे। यह संख्या इस महीने गिर कर 54 प्रतिशत रह गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News