चीन में Covid संक्रमित मरीजों को रखने वाले होटल की इमारत ढहने से 4 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 12:45 PM (IST)

बीजिंगः चीन के फूजिआन प्रांत में Covid-19 संक्रमित मरीजों को रखने वाले एक होटल की इमारत गिरने से चार लोगों की दबने से मौत हो गई। प्रशासन ने रविवार को चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। क्वानझाऊ शहर में स्थित शिंजिया होटल की इमारत शनिवार को लगभग सात बजे गिरने से 71 लोग फंस गए जिसमें 42 लोगों को बचा लिया गया जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना के वक्त होटल में कुछ काम चल रहा था। होटल के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। क्वांझू शहर के स्थानीय अग्निशमन विभाग ने 200 से अधिक दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा, जबकि फ़ुज़यिान प्रांत ने 800 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और 7 बचाव स्वानों के साथ 11 खोजी और बचाव दल भेजे हैं।

 

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव के साथ मदद करने और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कार्य दल को क्वांझू भेजा है। मंत्रालय ने पीड़ितों के बचाव के लिए सभी प्रयासों का आग्रह किया और आपदाओं की रोकथाम पर जोर दिया। दुर्घटनास्थल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News