अमरीका के पूर्व जिम्नास्टिक डाक्टर को 60 साल की जेल

Saturday, Dec 09, 2017 - 03:20 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका के पूर्व जिम्नास्टिक डाक्टर लैरी नासार को बच्चों से जुड़े पोर्नोग्राफी के मामले में 60 साल जेल की सजा सुनाई गई है। 

लैरी पर 100 से अधिक बच्चियों के यौन उत्पीडऩ का आरोप है जिसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले अमरीकी ओलिम्पिक टीम की सदस्य भी शामिल है। यौन उत्पीडऩ के अलग मामलों में 54 साल के लैरी को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। लैरी ने जुलाई में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के 3 आरोपों को स्वीकार किया था। 
 

Advertising