नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस की
punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 12:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके प्रेस सचिव ने रविवार को यह जानकारी दी। बुहारी ने सैन्य प्रमुख और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति के रूप में दो बार नाइजीरिया का नेतृत्व किया। बुहारी बीते कुछ सप्ताह से लंदन में इलाज करा रहे थे, जहां उनका निधन हो गया। वह 2015 में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश की सबसे खराब आर्थिक स्थिति और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया।