जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर गोली चलाने के बाद भागा नहीं था हमलावर वहीं खड़ा रहा, पहले से थी हमले की तैयारी

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 12:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। इस फायरिंग में शिंजो आबे को पीठ पर दो गोली लगी जिसके कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही यह हमला हुआ था और इसके साथ ही गोली चलाने के बाद हमलावर भागा नहीं वहीं खड़ा रहा। वहीं इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 वर्षीय संदिग्ध का नाम तेत्सुया यामागामी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही हमला हो गया था। साथ ही खबर है कि गोली चलाने के बाद हमलावर भागा नहीं वहीं खड़ा रहा। दूसरी तरफ, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमेनुएल ने आबे के लिए प्रार्थनाएं की हैं। उन्होंने कहा, 'हम दुखी और स्तब्ध हैं।' 

बता दें कि साल 2021 में भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से नवाजा था। उस दौरान एसपी बाल सुब्रमण्यम, डॉक्टर बेल मोनप्पा हेगड़े, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीउद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण दिया गया था। और वह  दो बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह जापान का सबसे युवा पीएम भी रह चुके हैं। बीमारी के चलते उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News