चीन में बाढ़ का कहर, अब तक 141 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 04:30 AM (IST)

बीजिंगः चीन के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ से 141 लोग की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। देश के बाढ़ नियंत्रण और सुखा राहत कार्यालय ने एक बयान में कहा,‘‘12 जुलाई तक जियांग्शी, अनहुई, हुबेई, और हुनान के प्रांतों सहित 27 क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 37.9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण 141 लोग की मौत हो गई और कई अन्य लापता है तथा 2.25 लाख लोगों को बचाया गया है।'' 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कई सप्ताह हो रही मूसलाधार बारिश से यांग्त्ज़ी सहित कई नदियों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 28,000 से अधिक इमारतों नष्ट हो गई है और करीब 11.7 करोड़ का नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नागरिकों से की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरुरी सावधानी बरतने का आह्वान किया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News