बर्खास्त कर्मी ने ऑफिस में ली 5 की जान, खुद को भी मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 05:05 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका के फ्लोरिडा प्रांत के ओरलैंडो शहर में सोमवार सुबह एक ऑफिस में गोलीबारी की घटना में महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी करने वाला उसी ऑफिस का पूर्व कर्मचारी था। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस का दावा है कि इस घटना के तार किसी आतंकी गतिविधि से नहीं जुड़े हैं।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय (ओसीएसओ) के अनुसार, घटना ओरलैंडो के निकट व्यावसायिक इलाके स्थित एक ऑफिस में हुई। 4  लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शेरिफ जेरी डेमिंग्स ने बताया कि गोलीबारी करने वाले को अप्रैल में इस ऑफिस से बर्खास्त कर दिया गया था।

करीब एक साल पहले भी 12 जून, 2016 को ओरलैंडो के ही पल्स नाइटक्लब में गोलीबारी की घटना हुई थी। उस घटना में 49 लोग मारे गए थे और 58 घायल हुए थे। आधुनिक अमरीका के इतिहास में यह सबसे दर्दनाक हादसा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News