ऑस्ट्रेलिया के पब में भोजन स्थल पर कार चढ़ने से मारे गए पांचों लोग भारतीय परिवार के

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2023 - 04:53 PM (IST)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में एक पब में बनाए गए भोजन स्थल पर  कार  घुसने से दो बच्चों सहित भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने खबर दी है कि रविवार रात को फुटपाथ BMW कार चढ़ गई और उसने रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के सामने के लॉन में खाना खा रहे लोगों को टक्कर मार दी जिसमें विवेक भाटिया (38), उनका बेटा विहान (11), प्रतिभा शर्मा (44), उनकी बेटी अवनी (9) और साथी जतिन चुघ (30) की मौत हो गई। खबर के मुताबिक, शर्मा और उनका परिवार, दूसरे पारिवारिक मित्रों भाटिया और उनके बेटे विहान के साथ छुट्टी मनाने आया था। घटना में भाटिया की 36 वर्षीय पत्नी रुचि और उनका छह वर्षीय बेटे अबीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

 

शुरू में तो अबीर की हालत गंभीर थी और उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं और अंदरूनी चोटें आई थी लेकिन अब वह स्थिर है। हादसे में एक शिशु समेत कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट यूटिलिटि व्हिकल (एसयूवी) के चालक से पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की है। फिलहाल, माउंट मैसेडोन के 66 वर्षीय चालक के नाम को उजागर नहीं किया गया है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है और न ही उसपर कोई आरोप लगाया गया है। ‘हेरोल्ड सन' को उपलब्ध कराए गए पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि फिलहाल चालक पर कोई आरोप नहीं लाया गया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ जारी रहेगी।

 

इस बीच शर्मा के पिता विकास ने कहा कि प्रतिभा ने अपनी मौत से दो घंटे पहले अपनी मां उर्मिला से बात की थी। शर्मा विक्टोरियन संसद की वेरिबी सीट के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मैदान में थी। वह पंजीकृत प्रवासी एजेंट थी और हाल में वकील बनी थी। इस भयानक दुर्घटना के कारण मेलबर्न के उत्तर में स्थित छोटा सा विक्टोरियन शहर सदमे और शोक की स्थिति है। उनकी मृत्यु के बाद भारतीय समुदाय शोक में है, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News