कंबोडिया में 7 वर्षों में जीका वायरस का पहला मामला, जानें क्या हैं इसके लक्षण?
punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 11:57 PM (IST)

नोम पेन्हः कंबोडिया में रविवार को 2016 के बाद जीका वायरस का पहला मामला सामने आया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में कहा गया कि संतुक रेफरल अस्पताल में पिछले सोमवार को डेंगू बुखार होने की आशंका व्यक्त की गई और गुरुवार को आई जांच के नतीजे में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई।
जीका वायरस मुख्य रूप से एडीज प्रजाति के मच्छर से फैलता है, लेकिन यौन संपर्क, रक्त आधान और जन्मजात बच्चों में मां से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, दाने, लाल आंखें और जोड़ों का दर्द शामिल है और अधिकांश रोगी दो से सात दिनों में ठीक हो जाते हैं, क्योंकि इसकी घातक दर बहुत कम है।
वहीं अगर यह वायरस गर्भवती महिलाओं में फैलता है तो गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं से सतर्क रहने और खुद को एडीज मच्छरों से बचने और संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टरों को दिखाने का आग्रह किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CCTV ने बचाई महिला की जान! 6 लाख में पत्नी की हत्या की दी सुपारी, किलर ने पति को ही मारा डाला

Joshimath news: जोशीमठ के लिए 1658 करोड़ की पुनर्निर्माण योजना मंजूर

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्रस्ट ने जारी किए दिशा-निर्देश

रेस्टोरेंट के खाने को लेकर झगड़ा, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, 9 महीने पहले हुई थी शादी