US में योग स्टूडियो पर गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत, 5 जख्मी

Saturday, Nov 03, 2018 - 09:28 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।

तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी।

डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।  शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा कि मेरे पब्लिक र्सिवस करियर में मैंने कई बुरे ²श्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।’’
     

Isha

Advertising