जापान के वृद्धाश्रम में आग से 11 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 11:57 AM (IST)

टोक्यो: जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। समाचार एजैंसी एफे के मुताबिक, जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ उठते देखा और तुरंत आपातकाल सेवा को सूचित कर दिया, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल वाहन, एंबुलैंस और पुलिस कारें घटनास्थल पर पहुंची।
PunjabKesari
जिस समय आग लगी, उस समय केंद्र में 16 लोग थे जो इसकी अधिकतम क्षमता है।  घटना में मारे गए 8 पुरूषों और 3 महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा पांच को जीवित बचा लिया गया लेकिन 50 से 80 वर्ष के बीच के झुलसे 3 पुरूषों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News