बार-बार चोरी से तंग लोगों ने 4 चोरों को सिखाया अजीब सबक; बन गए सोशल मीडिया सेंसेशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 04:59 PM (IST)

International Desk: एक मोहल्ले में चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान लोगों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। इंडोनेशिया की इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंडोनेशि वीडियो में दावा किया गया है कि देर रात एक दुकान में चोरी की कोशिश करने पहुंचे चार संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने उन्हें डक्ट टेप से इस तरह बांध दिया कि उनका पूरा शरीर 'ममी' जैसा दिखाई देने लगा। वायरल वीडियो और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चारों संदिग्ध आधी रात को एक दुकान में घुसे थे। हालांकि, उनकी गतिविधि का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चारों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने चारों संदिग्धों को सिर से पैर तक डक्ट टेप से लपेट दिया ताकि वे भाग न सकें।

 

इस दौरान कुछ लोगों ने मजाक में उनके सिर पर टेप से कान जैसी आकृतियां भी बना दीं, जिससे उनका रूप कार्टून पात्र जैसा दिखाई देने लगा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा तो कई लोग हंस पड़े और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बिना हिंसा के संदिग्धों को काबू करना बेहतर रहा, जबकि अन्य का मानना है कि किसी भी आरोपी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उचित नहीं है और कानून अपने तरीके से कार्रवाई करे। घटना के वायरल होने के बावजूद, अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चारों संदिग्धों के खिलाफ कौन-कौन से आरोप दर्ज किए गए हैं या इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News