दुबई के जहाज में विस्फोट, 1 भारतीय नाविक की मौत

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 04:12 PM (IST)

दुबईः दुबई के अल हमरिया बंदरगाह पर एक जहाज में विस्फोट होने से एक भारतीय नाविक की मौत हो गई  जबकि 3 अन्य घायल हो गए । दुबई स्थित भारतीय मिशन के एक ट्वीट को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिट्वीट कर ये जानकारी दी। 

खबर के मुताबिक, घायलों में से 2 लोगों को अबु धाबी के मफराक अस्पताल में और एक को अजमान के खलीफा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय मिशन ने अपने ट्वीट में कहा है, 'हम बारीकी से हालात पर नजर रख रहे हैं।' मिशन ने यह भी सूचना दी है कि जहाज पर मौजूद अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News