गलत जानकारी देने के आरोप में FB पर 12 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 02:58 PM (IST)

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ऐप के सौदे में गलत जानकारी देने के आरोप में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 12 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है।  ईयू ने आज कहा कि वर्ष 2014 में हुए इस सौदे के बारे में फेसबुक ने गलत जानकारियां दी। फेसबुक पर जुर्माना लगाने वाले ईयू के प्रतिस्पर्धा निगरानी संगठन यूरोपीय कमीशन ने इसे उचित जुर्माना बताया है। 

यूरोपीय कमीशन का कहना है कि फेसबुक ने बताया था कि वह फेसबुक और व्हाट््स ऐप के यूजर्स के अकांउट को ऑटोमैटिक तरीके से मैच नहीं कर सकता है लेकिन दो साल बाद उसने ऐसी ही सेवा शुरू की। कमीशन ने पाया कि वर्ष 2014 में ही फेसबुक और व्हाट्सऐप के यूजर्स की पहचान मैच करने की तकनीकी संभावनायें मौजूद थीं लेकिन व्हाट्सऐप को खरीदते समय फेसबुक ने यह जानकारी छुपायी। फेसबुक के कर्मचारियों को इस तकनीकी संभावना की पूरी जानकारी थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News