Ethiopia Bus Accident: तेज रफ्तार बस पलटी, 28 लोगों की मौत, 19 घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 06:53 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इथियोपिया में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और 19 लोग घायल हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्री बस वोलैटा सोडो से डावरो ज़ोन की ओर जा रही थी। बस काफी तेज़ रफ्तार में थी, जिससे अचानक नियंत्रण खोने के बाद बस पलट गई और हादसा हो गया।

28 लोगों की दर्दनाक मौत
इस भयानक बस दुर्घटना में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

19 घायल, कई की हालत गंभीर
दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे हुए हैं।

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह
प्राथमिक जांच में बस की तेज़ रफ्तार को इस हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News