अंधविश्वासी महिला ने विमान में किया एेसा काम, विलंबित हुई उड़ान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2017 - 06:47 PM (IST)

बीजिंग: चीन में 80 वर्षीय अंधविश्वासी महिला ने सुरक्षित यात्रा के लिए शंघाई में एक विमान के इंजन पर सिक्का फेंका, जिस कारण उड़ान विलंबित हो गई। हालांकि उसे किसी तरह के आरोप का सामना नहीं करना पड़ा।PunjabKesariशंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर महिला ने गुआनझाउ जाने वाली चाइना सदर्न एयरलाइन्स की उड़ान संख्या सीजेड380 पर सिक्का फेंका। केवल महिला के उपनाम का पता लग सका है और कियू ने पुलिस को बताया कि उसने कल सुरक्षा की प्रार्थना  के लिए सिक्का फेंका था।
PunjabKesariशंघाई पुलिस ने एक बयान में कहा, कियू उपनाम की यात्री का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड या उसके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं रहा है। उसने दावा किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए उसने सिक्का उछाला था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News