मिस्र: सिसी ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 09:47 PM (IST)

काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी ने राष्ट्रपति के रूप में चार साल के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शनिवार को शपथ ली। 

सिसी ने गत मार्च में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वैध वोटों में से 97 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। उन्होंने सदन में अपनी सरकार के सदस्यों के सामने शपथ ली। शपथग्रहण को देखते हुए पूरे काहिरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शपथग्रहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। अल सिसी ने अपने संबोधन में स्थिरता बहाली, अर्थव्यवस्था में सुधार करने और उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवाद से मुकाले पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। 

उन्होंने कहा कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्ष 2013 में सड़कों पर प्रदर्शन के बाद सेना प्रमुख रहे सिसी ने मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटाया था। सिसी ने 2014 में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। सिसी के सामने चुनाव में कोई गंभीर चुनौती नहीं थी। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मूसा मुस्तफा मूसा अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय थे। मूसा स्वयं भी सिसी समर्थक रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News