मिस्र में बम हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, नौ घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 12:31 PM (IST)

काहिरा: मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई क्षेत्र में एक बख्तरबंद वाहन पर किए गए एक लक्षित बम हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल उस इलाके में और बमों की छान-बीन कर रहे हैं।समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि इस हमले में 12 लोग घायल हुए हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामिया शहर में एक गोलीबारी में पुलिस ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया था जिसके कुछ ही घंटो बाद यह विस्फोट हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News