अमेरिका में इबोला का खौफ: अटलांटा एयरपोर्ट पर शुरू हुई ''स्पेशल चेकिंग''; वाशिंगटन में पहले से ही अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 10:01 PM (IST)

वाशिंगटन: दुनियाभर में इबोला के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक 'सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' (CDC) ने तत्काल प्रभाव से हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इबोला के लिए उन्नत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रवेश जांच (स्क्रीनिंग) शुरू करने का ऐलान किया है।

अटलांटा और वाशिंगटन अब कड़ी निगरानी में
अटलांटा एयरपोर्ट पर यह विशेष जांच अब वाशिंगटन-डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले से चल रही स्क्रीनिंग के अतिरिक्त होगी। अधिकारियों का कहना है कि अटलांटा हवाई अड्डे पर पहले भी इस तरह की जांच की जा चुकी है, इसलिए वहां जरूरी परिचालन प्रक्रियाएं और पुख्ता इंतजाम पहले से ही मौजूद हैं।

सुरक्षा का 'लेयर्ड' कवच
CDC ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डों पर होने वाली यह विशेष स्क्रीनिंग उनकी बहुस्तरीय (Layered) सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति का एक अहम हिस्सा है। इस रणनीति के तहत वायरस को रोकने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है, जिसमें शामिल हैं:

  • विदेशों में निकास जांच: यात्रियों के अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले ही उनकी जांच करना।
  • एयरलाइन द्वारा बीमारी की सूचना: उड़ान के दौरान यदि कोई यात्री बीमार पड़ता है, तो एयरलाइन द्वारा इसकी तत्काल जानकारी देना।
  • आगमन के बाद निगरानी: यात्रियों के अमेरिका पहुंचने के बाद भी उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करना।

इस कड़ी निगरानी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संक्रमण का कोई भी संदिग्ध मामला देश की सीमाओं के भीतर प्रवेश न कर सके और समय रहते उसे आइसोलेट किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News