जापान व ईरान में भूकंप के तेज झटके

Sunday, Apr 18, 2021 - 02:44 PM (IST)

तेहरानः ईरान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महससू किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। केन्द्र ने बताया कि ईरान के उत्तर-उत्तरपश्चिम से 59.6 मील दूर बुशेहर शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 6.2 मील की गहराई पर स्थित था। अभी तक भूकंप से किसी के हताहत और नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

 

उधर, जापान में आज सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है और ना ही किसी भी प्रकार से सुनामी की चेतावनी दी गई है। भूकंप का केंद्र  मियागी प्रान्त रहा। मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, यह झटके सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट के पास महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। इससे पहले भी जापान में कई बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

 

 

Tanuja

Advertising