Earthquake: चीन के सिचुआन प्रांत में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 12:06 PM (IST)
नई दिल्ली: चीन के सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर के अनुसार, शुक्रवार को सिचुआन प्रांत के नेइजियांग में लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप ज़मीन से 13 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसका मतलब है कि आस-पास के इलाकों में झटके महसूस किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने अभी तक जान-माल के नुकसान या भूकंप के बाद आने वाले झटकों (आफ्टरशॉक्स) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
