Earthquake in Peru : भूकंप के शक्तिशाली झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 रही तीव्रता...लोगों में फैली दहशत
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 05:54 AM (IST)
लीमा: पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के कारण तत्काल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।
Ancient pre-Inca Ayacucho SHAKES FROM TOP TO BOTTOM as 7.2 earthquake RIPS THROUGH PERU — MOUNTAINS TREMBLE as sand CASCADES DOWN https://t.co/nx7UAAA6Q0 pic.twitter.com/UbA0UBrp3L
— RTVisual (@RT_Visual_on_X) August 20, 2026
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे आया। इसका केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन में 66.7 किलोमीटर की गहराई में था।
कई क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके
भूकंप के झटके इका और अरेक्विपा क्षेत्र सहित पेरू के कई दक्षिणी हिस्सों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने तत्काल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी है।
#BREAKING
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) August 20, 2026
Powerful 6.7-magnitude quake strikes southern Peru: #USGS#Ayacucho #Peru #Earthquake https://t.co/NUjfVhrgSEpic.twitter.com/zD1K1f79st
📌Intensity: III–IV (moderate) on the Modified Mercalli scale near Coracora. It was felt in Lima and several other regions, but…
अक्सर आते हैं भूकंप, 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है पेरू
पेरू प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" (Ring of Fire) का हिस्सा है, जो निरंतर भूकंपीय गतिविधियों वाला क्षेत्र है और इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले वर्ष 2007 में इका (Ica) क्षेत्र के एक प्रांत में आए 7.9 तीव्रता के भीषण भूकंप में लगभग 600 लोगों की मौत हो गई थी।
