जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 05:39 PM (IST)

टोक्योः मध्य जापान में आज 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान एवं अमरीका के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते सुनामी की कोई आशंका नहीं है। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर नागानो प्रांत के पश्चिमी ईना में करीब 30 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया था।

भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। बहरहाल, जापान की मौसम विज्ञान एजैंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप के झटकों के चलते शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा अस्थाई तौर पर रोक दी गई  और क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्रों में भी किसी तरह की असमान्य घटना नहीं देखी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News