डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आसिम मुनीर की तारीफ की, बताया ''फील्ड मार्शल''
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 10:59 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने मुनीर की तारीफ करते हुए उन्हें 'महान जनरल' बताया है। ट्रंप ने जनरल मुनीर की काबिलियत की तारीफ की और कहा कि उनका दर्जा एक आम जनरल से कहीं ऊंचा है।
अपने भाषण में जनरल मुनीर के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह उन्हें सिर्फ़ एक जनरल के तौर पर नहीं देखते। ट्रंप ने कहा, "मैं उन्हें 'द जनरल' कहता हूं। वह एक महान जनरल हैं। इतने महान कि असल में वह एक फील्ड मार्शल हैं, जो जनरल के पद से एक कदम ऊपर होता है।"
पाकिस्तानी सेना प्रमुख के लिए डोनाल्ड ट्रंप के इन शब्दों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खासकर पाकिस्तानी राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। फील्ड मार्शल का पद सेना में सबसे ऊंचा माना जाता है और ट्रंप के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है।
