बांग्लादेश में "डोनाल्ड ट्रंप" को कुर्बान करने की तैयारी; चुकाई गई भारी कीमत, सोशल मीडिया पर आ गया भूचाल (Video)

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 01:06 PM (IST)

International Desk: बांग्लादेश में एक अनोखा और दुर्लभ एल्बिनो भैंसा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति  ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ( Donald Trump) जैसी हेयरस्टाइल दिखने की वजह से लोगों ने इस भैंसे का नाम डोनाल्ड ट्रंप’   रख दिया।  यह भैंसा ढाका के पास नारायण में स्थित राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था। फार्म मालिक जिया उद्दीन मिर्धा के मुताबिक, यह चार साल का दुर्लभ एल्बिनो नस्ल का भैंसा है, जिसका रंग हल्का गुलाबी है। इसके सिर पर बालों का खास गुच्छा है, जो काफी हद तक ट्रंप के चर्चित हेयरस्टाइल जैसा दिखाई देता है।

 

मिर्धा ने बताया कि उनके छोटे भाई ने मजाक और प्यार में इसका नाम “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया था। इसके बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गईं। बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इस भैंसे को देखने के लिए फार्म तक पहुंचने लगे। फार्म मालिक के अनुसार, इस भैंसे का वजन करीब 700 किलो था। इसे ईद-उल-अजहा की कुर्बानी के लिए पुरानी ढाका के एक व्यापारी को बेचा गया। इसकी कीमत 550 टका प्रति किलो तय की गई।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, खरीदार मोहम्मद शोरोन ने वायरल होने के बाद इस भैंसे को लोगों की भीड़ और अनचाही परेशानी से बचाने के लिए छिपाकर रखा है। ANI की टीम जब उनके घर पहुंची, तो उन्होंने भैंसा दिखाने से इनकार कर दिया। फार्म मालिक जिया उद्दीन मिर्धा ने साफ कहा कि इंसान और जानवर की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि “डोनाल्ड ट्रंप” नाम केवल मजाक और स्नेह के तौर पर रखा गया था, इसका किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी से कोई संबंध नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News