वियतनाम में चक्रवात ''यागी'' से मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंची, 103 लोग अभी भी लापता

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 12:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. वियतनाम में चक्रवात 'यागी' के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

वियतनाम के सरकारी प्रसारक 'वीटीवी' ने बताया कि उत्तरी लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी ने लैंग नू गांव को पूरी तरह तबाह कर दिया। कई लोग इस बाढ़ में बह गए थे और अब तक यहां से 48 शव बरामद किए गए हैं।

वियतनाम में अभी भी 103 लोग लापता हैं और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चक्रवात 'यागी' दशकों में वियतनाम में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है, जो शनिवार को 149 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तट से टकराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News