ट्रंप की डाइट पर से उठा पर्दा... लंच से लेकर डिनर तक ये खाना खाते हैं US राष्ट्रपति, कुक की सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 04:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सारा दिन बीजी रहता है। वे कभी बैठकों में नजर आते हैं, कभी बड़े-बड़े फैसले ले रहे होते हैं तो कभी मीडिया को इंटरव्यू दे रहे होते हैं। ऐसे में उनकी सेहत और ऊर्जा बनाए रखने के लिए उनके खाने का रूटीन बेहद खास है। आइए जानते हैं कि ट्रंप दिनभर में क्या खाना पसंद करते हैं और व्हाइट हाउस में उनके लिए खाना बनाने वाले शेफ की सैलरी कितनी होती है।
व्हाइट हाउस के शेफ की सैलरी
अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाना बनाना कोई आम बात नहीं है। व्हाइट हाउस के मुख्य शेफ का सालाना वेतन 80,000 से 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹67 लाख से ₹83 लाख) तक होता है। यह टीम राष्ट्रपति, उनके परिवार और मेहमानों के लिए दिन-रात मेहनत करती है। शेफ को न सिर्फ रोजमर्रा के खाने की जिम्मेदारी निभानी होती है, बल्कि राजकीय रात्रिभोज और विदेशी मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन भी तैयार करने होते हैं।
यह भी पढ़ें - अब और भी ज्यादा सस्ता होगा सोना-चांदी... भारत सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें वजह
डोनाल्ड ट्रंप का पसंदीदा खाना
डोनाल्ड ट्रंप को फास्ट फूड बेहद पसंद है। वे अक्सर McDonald’s, KFC, पिज्जा और कोक का आनंद लेते हैं। उनकी एक दिलचस्प आदत यह है कि वे कभी भी पहले से खुली पैकेजिंग में रखा खाना नहीं खाते।
ट्रंप का डेली फूड शेड्यूल
नाश्ता: ट्रंप का नाश्ता काफी साधारण होता है। वे आमतौर पर पोर्क मीट और अंडे खाना पसंद करते हैं।
दोपहर का खाना: लंच में वे केचप के साथ मीटलोफ (एक तरह का मीट का पकवान) खाते हैं।
रात का खाना: डिनर में उनका मेन्यू थोड़ा खास होता है - दो बिग मैक्स, दो फिलेट-ओ-फिश सैंडविच और एक छोटा चॉकलेट शेक।
उनका बिग मैक्स के प्रति लगाव इतना मशहूर है कि कई राजनीतिक रैलियों में भी इसका ज़िक्र हो चुका है।
व्हाइट हाउस की किचन की भूमिका
व्हाइट हाउस की रसोई केवल एक सामान्य किचन नहीं है। यहां पर रोजाना फर्स्ट फैमिली के लिए खाना तैयार करने के साथ-साथ शेफ को औपचारिक भोज, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और विशेष मेहमानों के लिए भी भोजन बनाना होता है। शेफ को राष्ट्रपति की व्यक्तिगत पसंद और राजकीय प्रोटोकॉल के बीच संतुलन बनाए रखना पड़ता है।
