NASA के क्यूरियॉसिटी रोवर के मंगल पर खोज अभियान के 5 साल पूरे

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 11:02 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर अपने खोज अभियान के 5साल पूरे कर लिए हैं। रोवर ने मंगल पर सूक्ष्मजीवों के जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियों के बारे में साक्ष्य हासिल किया था। 


गौरतलब है कि 5 अगस्त 2012 को कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री ने क्यूरियोसिटी से पहली तस्वीरें हासिल की थी।क्यूरियोसिटी 5 साल पहले माउंट शार्प के पास उतरा था। यह मंगल पर काफी समय पहले रही झीलों के बारे में मिले सुरागों की छानबीन कर रहा है। नासा ने कहा है कि आगे ऊंचे लक्ष्य हैं और क्यूरियोसिटी इस ग्रह पर अपना खोज अभियान जारी रखेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News