महामारी के बीच भी इस गांव को छू भी नहीं पाया कोरोना, 'जादुई पानी' कर रहा लोगों की रक्षा

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 01:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर वैसे तो पूरी दुनिया झेल रही है लेकिन इटली ऐसा देश है जहां इस वायरस का सबसे ज़्यादा असर देखने को मिला है। सिर्फ इटली में ये वायरस 13 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है। ये किसी देश में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जो लगातार बढ़ रहा है। सरकार भी बेबस हो चुकी है। 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हर रोज सैकड़ों लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। लेकिन इस सब के बीच इटली का एक गांव चर्चा में है। मोंताल्दो तोरीनीज....जहां कोरोना वायरस अब तक पहुंच भी नहीं पाया है। जी हां इटली के पूर्वी इलाके पियोदमॉन्ट के तुरीन शहर के अंदर आते इस गांव के सभी लोग सुरक्षित हैं।

PunjabKesari

लोग जो इस गांव के बारे में दावे करते हैं उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  यहां के लोगों का मानना है कि इस गांव के साफ पानी और हवा की वजह से कोरोना यहां नहीं आया। मोंताल्दो तोरीनीज की खूबसूरती अद्भुत है। यहां के लोग बताते हैं कि इस गांव का पानी जादुई है। ऐसी कहानियां सुनाई जाती हैं कि फ्रेंच सैन्य नेता नेपोलियन बोनापार्ट भी इस गांव के कुओं से निकलने वाले पानी का जादू देख चुके हैं। लोगों का कहना है कि नेपोलियन की सेना ने यहां 1800 के जून महीने में कैंप लगाया था और इसी पानी से उनके सैनिकों का निमोनिया ठीक हुआ था। तब इस पर लोगों का विश्वास बना हुआ है। महामारी के दौर की बात करें तो मोंताल्दो तोरीनीज में कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं है। जबकि हैरानी की बात ये है की गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर तुरीन शहर में कोरोना के 3600 से ज्यादा मामले सामने आएं है। वहीं पूरे पियोदमॉन्ट इलाके की हालत खराब है।

PunjabKesari

पियोदमॉन्ट के मेयर सर्गेई गियोती का कहना है कि मोंताल्दो तोरीनीज में कोई भी कारखाना नहीं है। सर्गेई ने बताया कि इस गांव के कई लोग तुरीन शहर जाते हैंॅ तुरीन में कोरोना का संक्रमण बहुत ज्यादा है। लेकिन इस गांव के लोग वहां से वापस आने के बाद भी स्वस्थ हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं है। हो सकता है कि यहां की शुद्ध हवा और सेहतभरी जीवन शैली के कारण ही यहां के लोग अब तक सुरक्षित बचे हुए हैं। हालांकि, इसके बावजूद मोंताल्दो तोरीनीज गांव में मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए हैं और लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक किया गया है। तो सच में इस गांव का पानी जादुई है? इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन लोगों का विश्वास ही है जिसने उन्हें अब तक कोरोना वायरस से बचाए रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News