क्रूज पोत पर दो और भारतीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब तक कुल इतने सदस्य संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 11:56 PM (IST)

टोक्योः जापान तट के पास पृथक खड़े किए गए क्रूज पोत पर चालक दल के दो और भारतीय सदस्य कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
दूतावास ने बताया कि इसी के साथ पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 14 हो गई है। टोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेस' में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री थे। 
PunjabKesari
दूतावास ने सोमवार को ट्वीट किया,“आज एकत्र किए गए नमूनों के पीसीआर जांच परिणाम आ गए हैं और भारतीय चालक दल के दो और सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। अब तक भारतीय चालक दल के कुल 14 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News