Corona Update: विश्व में 64 हजार से ज्यादा मौतें व 12 लाख से ज्यादा संक्रमित, यूरोप में 43,146 की गई

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 09:55 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से दुनिया भर में रविवार सुबह तक को मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,753 हो गई जबकि 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर में चीन में पहली बार सामने आयी इस बीमारी ने अब महामारी का रूप ले लिया है। 190 देशों में अब तक कोविड-19 के 1,202,236 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में से, कम से कम 247,457 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना से इटली में अब तक 15,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है और 19,758 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक 8400 लोग मारे जा चुके हैं। यहां संक्रमण के मामले तीन लाख से ज्यादा हो गए हैं। उधर, देश में कोरोना का एपिसेंटर माने जा रहे न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले दो हफ्तों में कोरोना से सैकड़ों जान जा सकती हैं।

 

इटली: 15362 लोगों की मौत
इटली में कोरोनावायरस के अब तक एक लाख 24 हजार 632 मामले दर्ज हुए हैं। 15 हजार 362 लोगों की मौत हुई है। इटली में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में कोरोनावायरस के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। बोरेली ने कहा कि 29,010 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में अब तक 20,996 मरीज ठीक हो चुके हैं।

PunjabKesari

फ्रांस में 7500 से ज्यादा की गई जान
फ्रांस में 24 घंटे में 441 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में मौतौं का आंकड़ा 7560 हो गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को 588 लोगों की जान गई थी। देश में अभी 28 हजार 143 लोगों की इलाज चल रहा है। यहां अभी 89 हजार 953 लोग संक्रमित हैं।

 

ब्राजील में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित
ब्राजील में 24 घंटों में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 1,222 हो गई। इसके साथ ही संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर 10,278 पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में 73 लोग मारे गए हैं। देश में अब कुल मौतें 445 हो गई है।

PunjabKesari

यूक्रेन में 1225 मामलों की पुष्टि
यूक्रेन में कोरोनावायरस के 1225 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ 32 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 25 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और इन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। यूक्रेन ने टेस्ला प्रमुख इलोन मस्क से अपील की है कि वे अपने कोरोनोवायरस मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स की आपूर्ति करें। इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था- हम सहयोग के लिए तैयार हैं।

 

स्पेन में 11,744 लोगों की मौत
स्पेन में कोविड-19 से 11,744 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 1,24,736 मामले दर्ज किए गए हैं। चीन में कोराना वायरस से अब तक 3,326 मौतें और 81,639 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 76,755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फ्रांस में इससे अब तक 6,507 मौतें हुई हैं और 83,165 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोविड-19 के 279,355 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे 7,159 लोगों की मौत हुई है और 9,772 लोग ठीक हो चुके हैं। 

PunjabKesari

यूरोप में कुल 6,03,778 मामले दर्ज
पूरे यूरोप में कुल 6,03,778 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 43,146 मौतें हुई हैं। अमेरिका और कनाडा को मिलाकर 7,325 मौतों के साथ 2,90,219 मामले दर्ज किए गए हैं, एशिया में 1,15,730 मामले और 4,123 मौतें, पश्चिम एशिया में 70,731 मामले और 3,852 मौतें, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में 27,713 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 885 मौतें हुई हैं। अफ्रीका में 332 मौतों के साथ 7,744 मामले दर्ज किए गए हैं और ओशिनिया में 33 मौतों के साथ 6,407 मामले सामने आए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News