दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध की प्रतिमा पर्यटकों के लिए फिर से खोली

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 12:48 PM (IST)

 

बीजिंगः चीन में बनी दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली 71 मीटर लंबी बुद्ध की प्रतिमा को छह महीने की अंतराल के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। मुरम्मत योजना के तहत इसे देखने पर पाबंदी लगाई गई थी । अब दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में बता दें कि इस प्रतिमा को बनाने में 90 साल का लंबा वक्त लगा था।

लेशान पर्वत की एक चट्टान में उकेरी गई और तीन अभिसरण नदियों को ध्यान में रखते हुए मूर्ति को तांग राजवंश (618-907) के दौरान वर्ष 713 में शुरू किया गया। लेशन बुद्धा दर्शनीय क्षेत्र की प्रबंधन समिति के अनुसार, प्रतिमा में दरारें आ गई थी और कुछ अन्य कामों में इन छह महीनों के अंतराल में विकसित किया गया। बताया गया कि इसे छह महीने की मुरम्मत के बाद शुक्रवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

इसका कार्य अक्टूबर में शुरू हुआ और मार्च में समाप्त हुआ। मुरम्मत के दौरान, मूर्ति के पूरे शरीर को कवर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रतिमा की मुरम्मत में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शामिल है जैसे ड्रोन एरियल सर्वे, 3 डी लेजर स्कैनिंग और हाई-डेंसिटी रेजिस्टेंस मेथड। बता दें कि सबसे पहले बौद्ध धर्म भारत से निकला था जो अब चीन में एक प्रमुख धर्म बन गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News