चीन ने फिर की ताइवान की घेराबंदी, रक्षा क्षेत्र में भेजे 37 सैन्य विमान और 7 समुद्री जहाज
punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 02:08 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन ने एक बार फिर ताइवान के खिलाफ आक्रमकता दिखाई है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के बीच 37 चीनी मिलिट्री विमानों और 7 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। ये जहाज ताइवान के आसपास इलाकों में दिखाई दिए। चीनी सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों को शुक्रवार, 21 जुलाई को सुबह 6 बजे से शनिवार, 22 जुलाई को सुबह 6 बजे तक ट्रैक किया गया। MND ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 37 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के सैन्य विमान और 7 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) जहाजों को ताइवान के आसपास ट्रैक किया गया ।
MND के अनुसार, कथित तौर पर 7 नौसेना जहाजों को चीनी सैन्य विमानों के साथ संयुक्त युद्ध तैयारी गश्ती करने के लिए भेजा था। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एमएनडी ने कहा कि वह अपनी खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) सिस्टम के साथ स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उसने जवाब में नौसेना के जहाज, लड़ाकू गश्ती विमान और भूमि-आधारित वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम भेजे हैं। ताइवान न्यूज के अनुसार, ट्रैक किए गए विमानों में से 22 ने मध्य रेखा को पार कर लिया या ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी हिस्सों में प्रवेश किया।
ADIZ में ट्रैक किए गए विमानों में 8 चेंगदू J-10 लड़ाकू विमान, 6 शेनयांग J-16 लड़ाकू विमान, 2 जियान H-6 बमवर्षक, 1 शानक्सी Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान (Y-8 ASW), 1 शानक्सी Y-9 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान (Y-9 EW), 1 गुइझोऊ WZ-7 सोरिंग ड्रैगन टोही मानव रहित हवाई वाहन (WZ-7 UAV RECCE), 1 TB-00 1 टोही और स्ट्राइक मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहन (TB-001 UCAV RECCE), 1 शानक्सी KJ-500 प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण विमान (KJ-500 AEW&C), और 1 हार्बिन Z-9 (Z-9 ASW) पनडुब्बी रोधी युद्धक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
जे-10 लड़ाकू विमानों ने मध्य रेखा के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी खंड को पार किया। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, TB-001 UCAV और Y-8 ASW मध्य रेखा के दक्षिणी क्षेत्र को पार कर गए और ADIZ के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में प्रवेश कर गए, जबकि Z-9 ASW को भी दक्षिण-पश्चिम ADIZ में Y-8 ASW के बराबर चलते हुए देखा गया। इसके साथ ही Y-9 ASW, H-6 बमवर्षक और J-16s ने ADIZ और पीछे के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व सेक्टरों में समानांतर ट्रैक में उड़ान भरी। KJ-500 AEW&C ने ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने से डोंग्शा द्वीप समूह के उत्तर-पूर्व तक उड़ान भरी, जबकि WZ-7 UAV RECCE ने सबसे लंबे उड़ान पथ को कवर किया, जो ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने से पूर्वी सेक्टर और वापस तक फैला था।