महिला ने कर्ज से बचने के लिए किया चौंकाने वाला काम

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 05:20 PM (IST)

बीजिंग: चीन में एक महिला ने कर्ज से बचने के लिए चौंकाने वाला काम किया । 59 वर्षीय इस महिला ने 37 लाख 10 हजार रुपए का कर्ज चुकाने से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा कर अपना हुलिया बदल लिया। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान की एक अदालत ने झू नाजुआन को इस वर्ष की शुरुआत में 2 करोड़ 50 लाख युआन का कर्ज चुकाने के लिए कहा था।

इसके बाद झू ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली और गायब हो गई। जुलाई में पता चला कि झू चीन के दक्षिणी शहर शेनङोन में है जहां पुलिस अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और वे उसके नए रूप को देख कर चकित रह गए। 

एक पुलिस कर्मी ने बताया, हम उसे देखकर बहुत हैरान हुए। वह 30 साल की लग रही थी और हमारे पास जो तस्वीरें हैं उससे काफी अलग लग रही थीं। झू ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन की टिकटें खरीदने के लिए लोगों के आई.डी. कार्ड का इस्तेमाल किया और अपनी नई पहचान को पुख्ता करने के लिए बैंक कार्ड लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News