चीन ने फिर उगला जहर, सुषमा पर लगाया झूठ बाेलने का अाराेप

Friday, Jul 21, 2017 - 03:51 PM (IST)

बीजिंग: भारत के खिलाफ चीन ने एक बार फिर जहर उगला है। शुक्रवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लैंग्वेज एडिशन में छपे एक लेख में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया है। लेख के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्री डोकलाम में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर झूठ बोल रही हैं। संपादकीय में भारत को मिलिट्री एक्शन की धमकी देते हुए कहा गया कि चीन ने पहले ही धैर्य और शांति का परिचय दिया है। अगर भारत अपनी सेना को वापस नहीं बुलाता, तो चीन के पास युद्ध लड़ने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

'भारत का साथ नहीं देंगे अमरीका-जापान'
लेख के मुताबिक, भारत मिलिट्री के मामले चीन से काफी पीछे हैं और एक बार लड़ाई शुरू हुई, तो भारत को हारना ही है। सेना को वापस बुलाने की बात को खारिज करते हुए अखबार ने डोकलाम एरिया को भारत की फैंटेंसी बताया। अखबार का दावा है कि चीन में भारत के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर जनता समर्थन में है। चीन की जमीन का एक इंच भी गंवाया नहीं जाएगा और युद्ध की स्थिति में अमरीका और जापान कभी भी भारत की मदद नहीं करेंगे। बता दें कि गुरुवार काे सुषमा ने राज्यसभा में कहा था कि चीन डोकलाम ट्राईजंक्शन की मौजूदा स्थिति को अपने तरीके से बदलने की कोशिश कर रहा है। डोकलाम में चीन की मौजूदगी भारत के लिए खतरा है। उन्हाेंने कहा था कि भारत बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन दोनों देशों को अपनी सेनाएं वास्तविक स्थिति पर बुलानी होगी। 

Advertising